• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Troopers, Facebook, Messages
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , मंगलवार, 31 मई 2016 (18:53 IST)

डूबती कार से फौजी का यह था अंतिम फेसबुक मैसेज

डूबती कार से फौजी का यह था अंतिम फेसबुक मैसेज - Troopers, Facebook, Messages
न्यूयॉर्क। कोई व्यक्ति बाढ़ के पानी में डूब रहा हो, तो उसकी पहली कोशिश क्या होगी? यकीनन पहली कोशिश खुद को बचाने की होगी और पानी से दूर निकलने की। पर एक फौजी, जिसकी कार बाढ़ के पानी में डूबती जा रही थी, उसने आखिरी बार अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट किया और कार के साथ ही पानी में डूब गया। उसने डूबती कार से तस्वीर भी खींची, जिसमें पानी उसकी कार के सीसे तक चढ़ा हुआ था।
ये दु:खद खबर अमेरिका से है, जहां 21 वर्षीय फौजी डैरेन मिचेल बाढ़ में बह गया। उसकी कार उल्टी हुई पाई गई, वो भी तब...जब बाढ़ का पानी उतर चुका था। डैरेन ने डूबती कार से आखिरी बार अपना स्टेटस अपडेट किया, ‘And all I wanted to do was go home...
 
पानी के ये कहर अमेरिका राज्य टेक्सास और केन्सस में बरपा था। डैरेन मिचेल नेशनल गार्ड के सिपाही थे। वो बाढ़ के समय एक बार कार से बाहर निकलने की स्थिति में आ गए थे पर तभी कार पलट गई और वो पूरी तरह से गायब हो गए। 
 
लैंशोंड स्मिथ नाम की महिला ने कहा कि ये सब कुछ मेरे सामने ही हुआ। मैं भौचक्क थी। वो बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, लगभग वो बच भी चुके थे, तभी उनकी कार पलट गई और वो हमारे सामने से गायब हो गए। इस दौरान वो 10-15 मिनट तक खुद को बचाने की कोशिश कर रहे, पर अफसोस ऐसा न हो सका।
 
सनद रहे कि इस बाढ़ में 5 लोगों की मौत हो गई, तो तमाम लोग घायल हो गए। अचानक आई इस तबाही से पूरा जनमानस अस्त व्यस्त हो गया।
ये भी पढ़ें
फोरेंसिक जांच में पुष्टि, अखलाख के घर से मिले मीट में था गोमांस!