गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. terrorist killed in Pakistan
Written By
Last Modified: मुल्तान , शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (09:02 IST)

पाकिस्तान के पंजाब में आठ आतंकी ढेर

Pakistan
मुल्तान। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मध्य प्रांत पंजाब में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और इस दौरान हुई गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गए।
 
पंजाब के आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि डेरा गाजी खान के निकट गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
 
बयान में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की और दोनों ओर से गोलीबारी रूकने के बाद उन्हें आठ आतंकवादियों के शव मिले।
 
आगे बयान में कहा गया है कि अन्य आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे और उन्हें खोजने एवं गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पंजाब में भाजपा-अकाली दल पर कांग्रेस भारी