कौन हैं अहमद अल अहमद, जिसने बोंडी बीच पर आतंकी को किया पस्त?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अहमद का बहादुरी भरा वीडियो, दुनिया कर रही सुपर हीरो को सलाम
Australia Terrorist Attack : ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर यहुदियों पर हुए आतंकी हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। जब 2 आतंकी मासूम लोगों पर गोलियां बरसा रहे थे तभी वहां मौजूद अहमद अल अहमद नामक एक शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक हमलवार से बंदूक छीन ली। उसने हमलवार पर ही बंदूक तान दी। आज पूरी दुनिया इस शख्स की बहादुरी की पूरी चर्चा है।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया में यहुदियों पर आतंकी हमला, क्या है मामले का पाकिस्तान कनेक्शन?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में काले कपड़ों में एक शूटर गोलाबारी करता नजर आ रहा है। इतने में सफेद कपड़े पहना एक शख्स चुपके से पीछे से आकर शूटर पर झपट पड़ता है। दोनों के बीच हाथापाई होती है और यह शख्स हमलावर से बंदूक छीनकर उसी पर तान देता है। तभी दूसरा शूटर गोलीबारी शुरू कर देता है।
आतंक के खिलाफ जंग में सुपर हीरो : बहरहाल अहमद आज आतंक के खिलाफ जंग में सुपर हीरो साबित हुआ है। उसने दुनिया को बता दिया कि कैसे बिना डरे बहादुरी से आतंकियों का सामना किया जा सकता है।
जीता दिग्गजों का दिल : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी अहमद की सराहना करते हुए कहा कि आज हमने देखा कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने दूसरों की मदद के लिए खुद पर खतरा मोल ले लिया। ये ऑस्ट्रेलियाई हीरो हैं, और उनकी बहादुरी ने जानें बचाई हैं।
व्हाइट हाउस में क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान बोलते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अहमद की सराहना करते हुए कहा कि उनके मन में अहमद के लिए बहुत सम्मान है। वह वाकई एक बहुत, बहुत बहादुर इंसान हैं, जिन्होंने सामने से जाकर एक शूटर पर हमला किया और कई जिंदगियां बचाईं।
हमले में करने वाले 2 आतंकियों में से एक की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। दावा किया जा रहा है कि वह इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पहले पढ़ाई कर चुका है और फिर उसने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के अल-मुराद इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की थी।
edited by : Nrapendra Gupta