• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sea creatures veneer
Written By
Last Modified: लॉस एंजिल्स , रविवार, 1 अप्रैल 2018 (17:56 IST)

वैज्ञानिकों ने किया अदृश्य लिबास का आविष्कार

वैज्ञानिकों ने किया अदृश्य लिबास का आविष्कार - Sea creatures veneer
लॉस एंजिल्स। समुद्री जीव 'स्कि्वड' के गुण-स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा परिधान विकसित किया है, जो अपने द्वारा प्रतिबिम्बित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता, जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं। यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर 1 सेकंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता है।

कपड़े की इस विशेषता के कारण इंफ्रारेड रात्रि दृष्टि उपकरणों के जरिए भी उनका पता नहीं लगाया जा सकता, साथ ही यह कपड़ा अपने तापमान में फेरबदल भी कर सकता है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की ने कहा कि हमने एक सौम्य कपड़े का आविष्कार किया है, जो 'स्कि्वड' की त्वचा की तरह ही ताप को प्रतिबिम्बित कर सकता है।

यह आविष्कार सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार हो सकता है, साथ ही यह अंतरिक्ष यानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने, भंडारण के लिए बेहतर डिब्बे बनाने, आपातकाल शिविर, नैदानिक देखरेख और हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी सहायक हो सकता है। गोरोडेट्स्की ने कहा कि उन्होंने यह अनोखी तकनीक विकसित करने के लिए वैज्ञानिक कल्पना और वैज्ञानिक तथ्य दोनों को मिलाया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर में 13 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद, 4 नागरिकों की मौत