शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia, US, international news
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (22:38 IST)

रूस 45 अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित करेगा

Russia
मास्को। रूस ने घोषणा की कि वह अमेरिका के 35 राजनयिकों को अपने देश से निष्कासित करेगा और अमेरिकी राजनयिक कर्मियों को मास्को के एक ग्राम आवास तथा एक बेयर हाउस की सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।
रूस ने यह कार्रवाई अपने विरुद्ध अमेरिकी प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए की है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ई-मेल हैकिंग के आरोप में कल रूस के 35 राजनयिकों के निष्कासन का आदेश दिया था। रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने बताया कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से अमेरिका के 35 राजनयिकों के निष्कासन की सिफारिश की गई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अमेरिका लगा सकता है रूस पर नए प्रतिबंध