सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. police arrest a women for posting pic on twitter without veil
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (14:08 IST)

बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट की तो पहुंची जेल...

बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट की तो पहुंची जेल... - police arrest a women for posting pic on twitter without veil
एक तरह तो दुनियाभर में महिलाएं अपनी काबिलियत का लौहा मनवा रही हैं वहीं सऊदी अरब पुलिस ने एक महिला को बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। मामला सऊदी अरब की राजधानी रियाद का है, पुलिस प्रवक्ता फवाज अल मैमन के अनुसार इस महिला ने रियाद के एक लोकप्रिय कैफे के बाहर खड़े होकर यह फोटो खिंचवाई है, तस्वीर में महिला ने बुर्का नहीं पहना है।

महिला की उम्र 20 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है, फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला का नाम तो उजागर नहीं किया है, महिला ने अपनी यह फोटो पिछले माह पोस्ट की थी जिसकी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचना हो रही थी। 
 
रियाद पुलिस के अनुसार महिला ने सऊदी में लागू नियमों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि खाड़ी देशों में महिलाओं के पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगे हुए है। जिनमें कार न चलाने से लेकर, बिना परिवार के किसी पुरुष के अकेले न बाहर निकलना तथा घर से बाहर निकलने पर महिला को खुद को सर से पैर तक ढ़कना जरूरी है। 
ये भी पढ़ें
मोदी ने हर इंसान को बनाया भिखारी-आजम