नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: धाडिंग में त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 की मौत
Nepal Bus Accident : नेपाल के धाडिंग में पोखरू से काठमांडू जा रही एक यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। नदी में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
edited by : Nrapendra Gupta

