शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Moscow court, firing, death
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (00:35 IST)

मास्को की अदालत में गोलीबारी, 4 की मौत

मास्को की अदालत में गोलीबारी, 4 की मौत - Moscow court, firing, death
मास्को। रूस की राजधानी मास्को की एक अदालत में मंगलवार को पेशी के लिए आए चार आरोपी गोलीबारी में मारे गए। गोलीबारी उस समय हुई, जब कुछ आरोपियों ने अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से हथियार छीनने तथा उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की।
         
वकील डायना तातोसोवा ने बताया कि इस मामले के मुख्य जांच अधिकारी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि बचाव पक्ष के 11 लोगों में से चार लोग गोलीबारी में मारे गए।
  
रूस की तास न्यूज एजेंसी के अनुसार, अदालत में गोलीबारी उस समय हुई, जब कुछ आरोपियों ने अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से हथियार छीनने तथा उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
अबु दुजाना को मार फिर जीत का सेहरा बांधा राष्ट्रीय रायफल्स ने