Hanuman Chalisa

चेहरा पहचानने की तकनीक पर माइक्रोसॉफ्ट ने जताई चिंता, जानिए क्या है कारण

शनिवार, 14 जुलाई 2018 (15:24 IST)
रेडमंड। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी संसद से अपील की है कि वह चेहरा पहचानने की तकनीक के इस्तेमाल का नियमन करे ताकि लोगों की निजता और अभिव्यक्ति की आजादी का संरक्षण किया जा सके। 
 
माइक्रोसॉफ्ट पहली बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसने किसी तस्वीर से या कैमरे के जरिए चेहरा पहचानने की लोकप्रिय होती जा रही तकनीक पर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं। 
 
कंपनी के प्रमुख ब्रैड स्मिथ ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस बाबत सरकार को द्विदलीय विशेषज्ञ आयोग का गठन करना चाहिए।
 
स्मिथ ने कहा कि कुछ व्यापारिक समूहों के लिए चेहरा पहचानने से जुड़़ा काम करने वाली माइक्रोसॉफ्ट पहले ही कुछ ग्राहकों के ऐसे अनुरोध खारिज कर चुकी है जिसमें मानवाधिकारों के जोखिम संबंधी स्थितियों में तकनीक के इस्तेमाल की गुजारिश की गई थी।
 
माइक्रोसॉफ्ट की एक प्रवक्ता ने इस बाबत ब्योरा देने से इनकार कर दिया कि कंपनी ने नैतिक चिंताओं के कारण कैसे कदम उठाए हैं। 
 
स्मिथ ने अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा - शुल्क प्रवर्तन के साथ माइक्रोसॉफ्ट के अनुबंध का बचाव करते हुए कहा कि इसमें चेहरा पहचानने का काम शामिल नहीं है। (भाषा) 
 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख