ramcharitmanas
✕

अमेरिका में शक्तिशाली तूफान 'माइकल' का कहर, 11 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (00:46 IST)
फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में शक्तिशाली तूफान 'माइकल' के कारण शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हो गई। इस तूफान ने गुरुवार को फ्लोरिडा में दस्तक दी और उसके तुरंत बाद इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान के कारण केवल वर्जीनिया में पांच लोगों की मौत हो गई।
 
संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने कहा, 'मुझे आशंका है कि आज और कल मलबे से लोगों के शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ेगी।' उन्होंने बताया कि माइकल फ्लोरिडा पेनहैंडल में 1851 के बाद से आने वाला सबसे भयंकर तूफान है।
 
माइकल के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई सड़कें और मकान पानी में डूब गए। तूफान की वजह से 155 मील प्रतिघंटा (250 किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ्तार से हवाएं चलीं।
 
फ्लोरिडा के तटीय शहरों में माइकल के कारण भारी तबाही मची है और जॉर्जिया से लेकर वर्जीनिया तक मकान, दुकान तथा खेत पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। कई राज्यों में इसके कारण हुई बर्बादी का असली मंजर सामने आना बाकी है।
 
फ्लोरिडा में बनीं अधिकतर इमारतें श्रेणी 3 का तूफान झेलने के लिए ही सक्षम हैं। तट से टकराते वक्त माइकल श्रेणी 5 का तूफान था और हवाएं 157 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थीं। 
 
वर्जीनिया के आपात प्रबंधन विभाग ने ट्वीट किया कि सुबह 7 बजे तक की खबर के अनुसार माइकल तूफान से संबंधित घटनाओं में 5 के मरने की पुष्टि हुई। 5,20,000 लोग बिना बिजली के रह रहे हैं, 1,200 सड़कें बंद हो गई हैं व तूफान इस प्रांत से गुजर चुका है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख