सम्बंधित जानकारी
- 53 साल बाद भारत-चीन सैनिकों के बीच संघर्ष की एक रात
- क्यों गलवान घाटी बनी हुई है हॉटस्पॉट, क्या हैं भारत-चीन विवाद के मुख्य कारण
- भारत-चीन सीमा विवाद : झड़प में चीन के भी 5 सैनिक मरे, 11 घायल
- चीन की सीनाजोरी, भारत पर लगाया चीनी सैनिकों पर हमले का आरोप, भारत में हुई अहम बैठक
- LAC पर भारत-चीन के बीच झड़प, 1 भारतीय अधिकारी एवं 2 सैनिक शहीद
चीनी रेस्टोरेंट के मेन्यू में भारतीय राजकुमारी की तस्वीर, शिकायत की तो हटाई
Photo : Twitter
चीन के शंघाई शहर के एक रेस्टोरेंट में रामपुर के नवाब सैयद रजा अली खान की बेटी राजकुमारी मेहरुन्निसा खान की तस्वीरें मुगलई व्यंजनों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करने के लिए मेन्यू कार्ड पर छपी थी।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को लेकर नवाब खानदान के वारिस काजिम अली को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने आपत्ति जाहिर की थी। इस मसले पर उन्होंने चीन में भारतीय दूत विक्रम मिस्री और चीनी राजदूत को पत्र भी लिखा था। उन्होंने इस तस्वीर को हटाने की मांग की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां द्वारा 10 जून को भेजे गए पत्र का जवाब 12 जून को भेजा है। उन्होंने लिखा है कि शंघाई में हमारे अधिकारी ने रेस्टोरेंट के मालिक को तलब कर यह मामला उठाया था। मालिक ने पुष्टि की है कि मेन्यु कार्ड से तस्वीर हटा ली गई है।
