Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ISIS, British military, terrorism

आईएसआई का खात्मा करेगा बॉलीवुड संगीत!

ISIS
लंदन। ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हथियार के तौर पर एक नई मनोवैज्ञानिक युद्ध कला के रूप में बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान मूल के एक खुफिया अधिकारी की सलाह पर ऐसा किया जा रहा है।
ब्रिटिश सेना में पाकिस्तानी मूल के खुफिया अधिकारी ने कहा कि बॉलीवुड धुनें आईएसआईएस को तंग कर सकती है जिसके बाद इस पर अमल किया गया। दरअसल, आईएसआईएस संगीत को हराम मानता है।
 
‘डेली मिरर’ को एक सूत्र ने बताया कि हमें आतंकवादियों को हतोत्साहित करने की जरूरत है।’’ संयुक्त विशेष अभियान कमान (जेएसओसी) के तहत ब्रिटिश सुरक्षा बल लीबियाई सैनिकों को इस बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं कि आईएसआईएस को सिर्ते शहर और 185 किलोमीटर लंबी लीबियाई तट रेखा से कैसे बाहर खदेड़ा जाए।
 
मनोवैज्ञानिक अभियान इकाई ने आईएसआईएस संचारों को पकड़ा और उनमें बॉलीवुड संगीत डाल दिया। अखबार की खबर के मुताबिक बॉलीवुड गानों को आतंकी संगठन बड़ी बेइज्जती के तौर पर देखेगा।
 
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नये संगीतमय हथियार उनके छिपने के ठिकाने का खुलासा करने में भी मदद कर रहे हैं कि कब आईएसआईएस सदस्य अपने रेडियो पर संगीत के बारे में शिकायत करते हैं। इससे उनके सटीक स्थान का पता चलता है। लीबिया में ब्रिटिश सुरक्षा बल लड़ाकू भूमिका में नहीं है। यह वहां के सुरक्षा बलों को आईएसआईएस को खदेड़ने का प्रशिक्षण दे रहा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
NSG की बड़ी चूक, वेबसाइट पर डाल दी संवेदनशील जानकारियां!