• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. IS attack on Dhaka
Written By
Last Updated :ढाका , शनिवार, 2 जुलाई 2016 (09:53 IST)

आईएस ने ली ढाका हमले की जिम्मेदारी

आईएस ने ली ढाका हमले की जिम्मेदारी - IS attack on Dhaka
ढाका। कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के राजनयिक इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें अज्ञात बंदूकधारियों ने विदेशी नागरिकों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया है। 
      
इस मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारियों के मारे जाने एवं करीब 20 अन्य के घायल होने की सूचना है। स्थानीय मीडिया में सिर्फ विदेशियों को ही बंधक बनाए जाने की खबर है। मीडिया का कहना है कि हमलावरों ने 20 विदेशियों को बंधक बनाया है जिसमें से सात इटली के नागरिक शामिल हैं। आई एस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इस क्षेत्र में आईएस के प्रमुख प्रतिद्वंदी अलकायदा ने भी इसकी जिम्मेदारी ली है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  
    
सूत्रों के अनुसार गुलशन जिले के राजनयिक इलाके में स्थित चाइनीज रेस्टोरेंट होली आर्टिसन बेकरी में शुक्रवार रात आठ बजकर 45 मिनट पर करीब पांच हमलावर घुस गए। हालांकि एजेंसी के अनुसार करीब आठ हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने करीब साढ़े नौ बजे से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। (वार्ता)