मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Forbes, Forbes list, Indian billionaire women, Forbes magazine
Written By
Last Updated :न्यूयॉर्क , गुरुवार, 3 मार्च 2016 (00:18 IST)

'फोर्ब्‍स' की अरबपति सूची में 5 भारतीय महिलाएं भी

'फोर्ब्‍स' की अरबपति सूची में 5 भारतीय महिलाएं भी - Forbes, Forbes list, Indian billionaire women, Forbes magazine
न्यूयॉर्क। फोर्ब्‍स पत्रिका ने दुनिया की सबसे धनी हस्तियों की इस साल की सूची में 190 महिला अरबपतियों को शामिल किया है।
 
इस साल की सूची में कुल 1810 अरबपति हैं जिनमें से 190 महिला हैं। यह संख्या 2015 में 197 थी। दुनिया के सबसे धनी या अरबपतियों की कुल संख्या के लिहाज से महिलाओं का हिस्सा बहुत ही कम यानी 10 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।
 
वैसे इस सूची में शामिल महिलाओं में पांच भारतीय भी हैं। इनमें
व परिवार को 453वें स्थान पर रखा गया है।
 
मीडिया घराने बैनेट, कोलमेन एंड कंपनी की प्रमुख इंदु जैन को वैश्विक स्तर पर 549वां स्थान दिया गया है। उनकी संपत्ति 3.1 अरब डॉलर आंकी गई है।
 
सूची में पहली बार शामिल स्मिता कृष्णा गोदरेज 810वें स्थान पर, लीना तिवारी 1067वें स्थान पर और विनोद गुप्ता को 1577वें स्थान पर रखा गया है। सूची में सबसे धनी महिला के रूप में लोरेल की लिलिएन बेटनकोर्ट हैं जिन्हें 11वां स्थान मिला है। (भाषा)