गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. explosion at a bar in ski resort town of Crans-Montana Switzerland
Last Updated :क्रांस मोंटाना , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (16:35 IST)

नए साल पर स्विट्जरलैंड के स्की रिजॉर्ट में धमाका, 40 लोगों की मौत

blast in sky resort
Switzerland News in Hindi : स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की आशंका है। धमाके में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, धमाका स्की रिजॉर्ट के लिए मशहूर शहर क्रांस मोंटाना में हुआ। धमाके के वक्त रिजॉर्ट के रेस्तरां में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। धमाके से रिजॉर्ट में आग लग गई और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
 
विस्फोट वाली जगह को सील कर जांच की जा रही है। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है। एहतियातन रिजॉर्ट के आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gutpa