1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. UAE to withdraw forces from saudi arabia after bombing in yemen
Last Updated :रियाद , बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (11:02 IST)

यमन में एयर स्ट्राइक के बाद यूएई का बड़ा फैसला, सऊदी अरब से सैनिक हटाने की घोषणा

yemen
Saudi Arabia UAE Tension news : सऊदी अरब नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के मुकल्ला बंदरगाह पर हवाई हमला कर दिया। इसे यूएई से जुड़ी हथियारों की खेप पर कार्रवाई बताया गया था। बमबारी के बाद यूएई ने बड़ा फैसला करते हुए सऊदी अरब से सैनिक हटाने की घोषणा की। 
 
यमन में बमबारी से खाड़ी क्षेत्र की दो बड़ी ताकतों और तेल उत्पादक देशों के बीच बड़ा संकट खड़ा हो गया। सऊदी अरब का आरोप है कि यमन पहुंचे एक जहाज के जरिये यूएई से हथियार भेजे गए थे। यूएई के विदेश मंत्रालय ने यमन में हथियार भेजने के आरोपों को खारिज किया है।
 
इस बीच यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यमन में तैनात अपने आतंकवाद विरोधी दस्तों का मिशन स्वेच्छा से समाप्त कर दिया है। यूएई ने वर्ष 2019 में ही अपनी सैन्य मौजूदगी औपचारिक रूप से खत्म कर दी थी। हालांकि यूएई के सैनिकों की वापसी के फैसले से तनाव कुछ कम हो सकता है।
 
सऊदी अरब ने यूएई पर आरोप लगाया था कि वह यमन के अलगाववादी संगठन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल पर दबाव बना रहा है ताकि वह सऊदी सीमा की ओर बढ़े। उन्होंने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रेड लाइन बताया।
edited by : Nrapendra Gupta