suvichar

परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व चाहते हैं ट्रंप

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (10:33 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे पाकिस्तान, चीन और रूस सहित सभी देशों से परमाणु हथियारों के पूर्ण सफाए के पक्षधर हैं, क्योंकि परमाणु हथियार दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
 
ट्रंप ने गुरुवार को न्यूजर्सी के बैडमिन्स्टर में कहा कि मैं दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाना चाहूंगा। मैं जानता हूं कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा खतरा है। मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं। मैं कहता हूं कि यह सामान्य समस्या है- परमाणु हथियार विश्वभर में सबसे बड़ा खतरा है। इस पर कोई सवाल नहीं है और कोई इसके आसपास भी नहीं है। 
 
ट्रंप ने कहा कि इसलिए मैं पूरी दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाना चाहूंगा। मैं परमाणु हथियार रखने वाले रूस और अमेरिका, चीन, पाकिस्तान सहित अन्य देशों से चाहूंगा कि वे इन हथियारों से छुटकारा पाएं तथा जब तक परमाणु हथियार मुक्त दुनिया का उनका लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका इस धरती पर सबसे शक्तिशाली परमाणु संपन्न राष्ट्र बना रहेगा।
 
एक सवाल के उत्तर में ट्रंप ने कहा कि पहला आदेश जो मैंने अपने जनरलों को दिया है वह यह कि मैं चाहता हूं कि हमारा परमाणु हथियारों का शस्त्रागार दुनिया में सबसे बड़ा और श्रेष्ठ होना चाहिए। (भाषा)
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख