1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Cosmos At early formative Stage

ब्रह्मांड के प्रारंभिक स्वरूप की प्रतिकृति को सर्न में बनाया गया

Cosmos
जिनेवा। वैज्ञानिकों ने सर्न में लार्ज हैड्रन कोलाइडर (एलएचसी) के रूप में ब्रह्मांड की प्रारंभिक अवस्था की एक छोटी सी प्रतिकृति बनाई है। इसके लिए उन्होंने दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली पार्टिकल एक्सीलेरेटर में अत्यधिक ऊर्जा के साथ प्रमुख परमाणुओं की टक्कर कराई।
 
यह प्रारंभिक अवस्था एक तथाकथित क्वार्क ग्लुओन प्लाज्मा है और डेनमार्क के नील्स बोर संस्थान में शोध करने वालों ने इसके तरल स्वभावों को एलएचसी की शीर्ष ऊर्जा पर काफी सटीकता से मापा है।
 
बिग बैंग (महाविस्फोट) के बाद सेकंड के एक बहुत छोटे से हिस्से में ब्रह्मांड एक तरह के गर्म और घनी प्रारंभिक अवस्था में आया जिसमें खासतौर पर क्वार्क और ग्लूओन सहित मूलभूत पार्टिकल थे। इस अवस्था को क्वार्क ग्लूओन प्लाज्मा कहा गया।
 
नील्स बोर संस्थान में एलिस शोध समूह से जुड़े यू झोउ ने बताया कि टक्कर के विश्लेषण ने पहली बार यह संभव बनाया कि अधिकतम ऊर्जा पर क्वार्क ग्लूओन प्लाज्मा को मापा जाए। (भाषा)