सम्बंधित जानकारी
- WhatsApp Username फीचर पर फंसा पेंच, सरकार फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के खतरे को लेकर Meta से करेगी चर्चा
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील
- Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड
- दिल्ली के तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा
- कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके
दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार
Terror attack plot in Delhi foiled : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये सभी आतंकवादी हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये सभी आतंकवादी हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के संपर्क में थे आरोपी
ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई छापे मारे गए।
पुलिस प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों की रैकी का सौंपा था काम
स्पेशल सेल ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एक आरोपी को दिल्ली में पुलिस प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों की रैकी करने का काम सौंपा गया था। उसे दिल्ली में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का भी निर्देश दिया गया था। एक आरोपी ने पूछताछ में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मिलने की बात कबूली है।
मामला की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी शुबदीप सिंह उर्फ विशाल, गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि, अमृतसर निवासी साजन सिंह उर्फ हनी और फतेहगढ़ साहिब निवासी गगनप्रीत के रूप में हुई है। शुबदीप और साजन पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
