शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Blast in Gas pipeline in China
Written By
Last Modified: शंघाई , बुधवार, 5 जुलाई 2017 (08:54 IST)

चीन में गैस पाइपलाइन में धमाका, 5 मरे, 89 घायल

चीन में गैस पाइपलाइन में धमाका, 5 मरे, 89 घायल - Blast in Gas pipeline in China
शंघाई। चीन के उत्तरपूर्व क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 89 अन्य घायल हो गए।
 
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है। यह विस्फोट मंगलवार को जिलिन प्रांत के शोंगयुआन शहर में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
 
विस्फोट के कारण निकटवर्ती अस्पताल के मरीज और कर्मचारी प्रभावित हुए है। पाइपलाइन के मालिक का नाम नहीं दिया गया हैं। इस संबंध में हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
#ModiinIsrael : प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को दिया यह अनोखा तोहफा