सम्बंधित जानकारी
- FBI डायरेक्टर पद पर काश पटेल की नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी, जानिए उनका भारत कनेक्शन
- ...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान
- यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में अमेरिका की भूमिका को लेकर क्या बोले जेलेंस्की के सलाहकार?
- डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया यह बयान
- UNSC सदस्यों की संख्या बढ़ाने का कर रहे विरोध, भारत ने कहा- संकीर्ण सोच वाले हैं ये देश
इसराइल में सीरियल ब्लास्ट, चरमपंथियों ने 3 बसों को उड़ाया
Israel news in hindi : मध्य इजराइल में गुरुवार को 3 खड़ी बसों में सीरियल बम विस्फोट हुए। प्राधिकारियों को इनके पीछे चरमपंथियों का हाथ होने का संदेह है। ये विस्फोट उस दिन हुए जब युद्ध विराम समझौते के तहत हमास द्वारा गाजा से 4 बंधकों के शव लौटाए जाने के बाद इजराइल शोक में हैं। ये विस्फोट 2000 के दशक में फलस्तीनी विद्रोह के दौरान हुए विस्फोटों की याद दिलाते हैं।
पुलिस प्रवक्ता असी अहरोनी ने चैनल 13 टीवी को बताया कि 3 बसों को विस्फटक लगाकर उड़ा दिया गया। 2 अन्य बसों में विस्फोटक बरामद किए गए। पांचों बम एक जैसे थे और उनमें टाइमर लगे हुए थे। बम निरोधक दस्ता बरामद किए गए बमों को निष्क्रिय करने में जुटा है।
शहर के मेयर त्जिवका ब्रॉट ने कहा कि ये बस अपनी यात्राएं पूरी करने के बाद खड़ी थीं। यह चमत्कार है कि इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ।3 buses exploded in the center of the country in the last hour.
— Eli Afriat (@EliAfriatISR) February 20, 2025
We are lucky that the buses were empty.
We could have seen one of the biggest attacks we have ever seen today.
The event is not over yet. Pray for Israel. pic.twitter.com/YNQgVcs9PM
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि वह अपने सैन्य सचिव से ताजा जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।
पुलिस प्रवक्ता हैम सरग्रॉफ ने इजराइली टीवी को बताया, 'हमें यह पता लगाना है कि क्या एक ही संदिग्ध ने बसों में विस्फोटक रखे थे या इसमें कई लोग शामिल थे।' इस्तेमाल किए गए विस्फोटक वेस्ट बैंक में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों से मिलते जुलते थे।
हमास द्वारा सात अक्टूबर, 2023 को किए हमले के बाद से इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में संदिग्ध फलस्तीनी चरपंथियों पर कई बार हमले किए है।
खुद को हमास के कस्साम ब्रिगेड्स की शाखा बताने वाले एक समूह ने टेलीग्राम ऐप पर लिखा, 'जब तक हमारी जमीन पर कब्जा रहेगा, तब तक हम अपने शहीदों का बदला लेना नहीं भूलेंगे। बहरहाल, वेस्ट बैंक के तुलकरम शहर के इस समूह ने बस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।
edited by : Nrapendra Gupta
