• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By वर्तिका नंदा

विश्व हिन्दी सम्मेलन : चित्रमय झलकियां

विश्व हिन्दी सम्मेलन : चित्रमय झलकियां -
WD
वर्तिका नंदा

दुनिया भर में 80 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली और समझी जाने वाली हिन्दी के भाषा-भाषियों के बीच संपर्क समृद्ध करने और इसके अधिक से अधिक प्रसार के क्रम को आगे बढ़ाते हुए शनिवार से नौंवा विश्व हिन्दी सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में 22 से 24 सितंबर तक चलेगा।


WD
वर्तिका नंदा

सम्मेलन का आयोजन सैंडटन कन्वेंशन सेंटर, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में हो रहा है। सम्मेलन के पूर्ण सत्र हॉल को नेल्सन मंडेला सभागार नाम दिया गया है।


WD
वर्तिका नंदा

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब हिंदी के दिग्गज और चर्चित रचनाकार जमा हुए तो माहौल किसी साहित्यिक उत्सव से कम नहीं लग रहा था। ये तमाम रचनाकार साउथ अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 9वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे थे। 5 साल में एक बार होने वाले हिंदी के इस महाकुंभ के लिए इस बार उस मुल्क को चुना गया है, जहां से गांधी ने क्रांति की अलख जगाई थी।


WD
वर्तिका नंदा

दिल्ली से दुबई पहुंच कर जोहान्सबर्ग की फ्लाइट के लिए 4 घंटे का जो इंतजार था, वह भी देश-विदेश और हिन्दी की चर्चाओं के बीच गुजर गया। और ऐसा हो भी क्यों न जब रचनाकारों की इस टोली में जहां हिंदी के प्रख्यात कथाकार और साहित्य अकादमी पुरस्कृत उदय प्रकाश और वरिष्ठ कवि शेरजंग गर्ग, कुंअर बेचैन, जानी मानी मीडिया यात्री वर्तिका नंदा से लेकर हाल ही में रूस के अंतरराष्ट्रीय पुश्किन सम्मान से सम्मानित कवि आलोक श्रीवास्तव तक सब एक साथ हों। भारत से क़रीब 4 घंटे के समयांतराल के बाद 20 सितंबर की शाम 4 बजे ये सभी रचनाकार जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां इन्हें शानदार होटल में ठहराया गया है।


WD
वर्तिका नंदा

हिन्दी उत्सव तीन दिन का है, लेकिन यह साफ है कि इस उत्सव की गूंज एक लंबे समय तक बनी रहेगी। अभी एक और बड़ी टोली यहां पहुंचने वाली है जिसका बेताबी से इंतजार है। इनमें पूरी दुनिया के हिन्दी के बड़े दिग्गज जमा होने वाले हैं।


WD
वर्तिका नंदा

भारतीय राजदूत वीरेन्द्र गुप्ता के निवास पर दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से वहां मौजूद अतिथियों का मन मोह लिया।


WD
वर्तिका नंदा

भारतीय राजदूत श्री गुप्ता (बाएं से दूसरे) के आवास पर भारत से कई दिग्गज पहुंचे। इनमें हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा एवं पत्रकार वर्तिका नंदा भी दिखाई दे रहे हैं।