• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

माली के उत्तर में आजादी का ऐलान

अफ्रीका
माली के उत्तरी हिस्से को अपने नियंत्रण में लेने वाले तुआरेग विद्रोहियों ने उस क्षेत्र की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। माली में कुछ दिनों पहले ही तख्तापलट हुआ था और अब इस नए घटनाक्रम से यह अफ्रीकी देश दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है।

उधर, फ्रांस ने कहा है कि नए स्वतंत्र राष्ट्र का तब तक कोई मतलब नहीं है, जब तक अफ्रीकी देश इसे मान्यता नहीं देते हैं। माली के हिंसाग्रस्त रहे उत्तरी क्षेत्र को अजावद के नाम से जाना जाता है।

तुआरेग विद्रोहियों ने 50 वर्ष के खराब शासन और मूल निवासियों पर संयुक्त राष्ट्र के लेखों का हवाला देते हुए अजावद की आजादी की घोषणा की।

नेशनल मूवमेंट फॉर द लिबरेशन ऑफ अजावद (एमएनएलए) ने माली सरकार पर आरोप लगाया कि वह तुआरेगों को विभिन्न अकालों में भूख से मरने के लिए छोड़ने के साथ ही उनका अस्तित्व मिटाने का प्रयास कर रही है। (भाषा)