• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मेलबोर्न , बुधवार, 7 मार्च 2012 (10:02 IST)

गेंद लगते ही पड़ा दिल का दौरा, डॉक्टर ने बचाई जान

क्रिकेट
FILE
मैदान में अभ्यास के दौरान छाती में क्रिकेट की गेंद लगने के बाद एक युवक को दिल का दौरा पड़ गया।

मीडिया खबरों में कहा गया है कि मंगलवार रात अभ्यास सत्र के दौरान 25 वर्षीय युवक जब बल्लेबाजी कर रहा था, उसी दौरान गेंद उसकी छाती में लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। चिकित्सा कर्मचारी तत्काल वहां पहुंचे और उपचार के बाद उसे बचा लिया गया।

सघन चिकित्सा इकाई के कर्मचारी फिल मोरी ने कहा कि युवक को गेंदबाज ने तेज गति से गेंद फेंकी जो उसकी छाती में हृदय के पास लगी।

एंबुलेंस विक्टोरिया के प्रवक्ता पॉल बेंटले के मुताबिक कि वह मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे दिल का दौरा पड़ा। यह बिल्कुल ही असाधारण घटना है क्योंकि मैंने इस तरह का मामला पहले कभी नहीं देखा। (भाषा)