dharma sangrah
✕

सावन में 7 साल से लेकर 70 साल तक के पर्यावरण प्रेमियों ने लगाए पौधे

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (17:49 IST)
रेणुका टेकरी पर पौधारोपण
 
श्रावण मास और रिमझिम मॉनसून का हरियाला सुअवसर है कि हम अधिकाधिक पुण्य कार्य करें और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ सुंदर धरती का उपहार देकर जाएं। यह तभी संभव है जब हम धरा को हरा-भरा बनाने के प्रयास निरंतर जारी रखें।

विशेषकर यह मौसम भी अनुकूल है और धार्मिक दृष्टि से भी इसका महत्व है। सावन में हम जो पुण्य कार्य करते हैं उनमें इसे भी शामिल कर लिया जाए तो निश्चित रूप से भोलेनाथ भी प्रसन्न होंगे।


कुछ इसी सोच के साथ नेमावर रोड के समीप रेणुका टेकरी पर सात साल के नन्हे बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग एकत्र हुए और अपने हाथों से जमकर पौधारोपण किए। खास बात यह है कि इन पर्यावरण साथियों ने ना सिर्फ पौधे लगाए वरन उन्हें सहेजने, संभालने का शुभ संकल्प भी लिया। 
 
यह आयोजन संस्था टी-ग्रो और जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के संयुक्त प्रयासों से नेमावर रोड के समीप रेणुका टेकरी पर संपन्न किया गया। 
 
रेणुका टेकरी की 60 एकड़ जगह पर शुरू किए गए इस अनोखे वृक्षारोपण अभियान की सहभागी जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की युवा ऊर्जावान की टीम रही। 
 
इनमें प्रमुख रूप से दीदी के नाम से लोकप्रिय डॉ. जनक पलटा मगिलिगन, समीर शर्मा, कीर्ति सिक्का, जयश्री सिक्का,वरुण रहेजा,निक्की सुरेका,वैभव जोशी,रिंकी जोशी,राजेन्द्रसिंह,ओंकार बाबा नींबू वाले, नेवी ऑफिसर देवेन्द्र तोमर,रक्तमित्र आदि शामिल हुए। 

ALSO READ: सनावदिया के मुक्तिधाम,कब्रिस्तान व बच्चों के शांतिधाम में पौधारोपण
 
सभी ने अपने हाथ से खड्डे खोद कर 150 पौधे लगाए। सभी ने खूब आनंद लिया। प्रतिभागी कीर्ति सिक्का ने कहा, इस खूबसूरत आयोजन पर जो मन को खुशी मिली वह व्यक्त नहीं की जा सकती। 
 
जनक दीदी ने सभी स्कूल-कॉलेज, संस्था-संगठन और समूहों से आह्वान किया है कि सभी जल्दी से जल्दी बारिश और श्रावण माह में सेवा का अवसर प्राप्त कर पर्यावरण विकास में योगदान दें। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख