biodatamaker

World Elephant Day 2024 : विश्व हाथी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और साल 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2024 (11:24 IST)
World Elephant Day 
 

Highlights 
 
विश्व हाथी दिवस की खासियत जानें।
विश्व हाथी दिवस 2024 की थीम क्या है। 
विश्व हाथी दिवस का महत्व है।

ALSO READ: International Youth Day: 12 अगस्त को है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें थीम
 
World Elephant Day history : विश्व हाथी दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हाथियों के संरक्षण और और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा इसे बढ़ावा देना है। यह एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है और हाथियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना ही इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है।  
 
कब मना पहला विश्व हाथी दिवस : आपको बता दें कि सन् 2011 में एलिफेंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशन और फिल्म निर्माताओं पेट्रीसिया सिम्स एवं माइकल क्लार्क द्वारा विश्व हाथी दिवस को मनाने का फैसला किया गया और पहली बार अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस 12 अगस्त 2012 को मनाया गया।

दुनियाभर में जिस तरह शेर/ बाघों की संख्या लगातार कम हो रही है और उनके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो चुका है, उसी तरह हाथी दांत की तस्करी के कारण हाथियों की सुरक्षा पर भी संकट गहराया हुआ है। तथा हाथियों की सर्वाधिक संख्या भारत देश के कर्नाटक में दर्ज की गई है, जहां इनकी संख्या 6000 के करीब है। 
 
हाथी की अलग-अलग तीन प्रजातियां पाई जाती हैं- 
1. अफ्रीकी सवाना हाथी, 
2. अफ्रीकी वन हाथी 
3. एशियाई हाथी। 
 
दुनिया का सबसे बड़ा भू‍मि पर रहने वाला स्तनपायी प्राणी अफ्रीकी हाथी है। और अफ्रीकी देश बोत्सवाना में तो पूरी दुनिया के हाथियों में से 25 फीसदी हाथी अकेले इसी देश में पाए जाते हैं। एशियाई हाथी की लंबाई 2.7 मीटर होती है और वजन 3,000-6,000 किलो के बीच होता है। बता दें कि भारत में राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड/ एनबीडब्ल्यूएल की स्थाई समिति की हाथियों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाले प्रस्ताव को 13 अक्टूबर, 2010 को हुई एक बैठक में मंजूरी दी थी। 
 
एक शोध के अनुसार अफ्रीकी हाथियों को 'लुप्तप्राय' के श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है और एशियाई हाथियों को 'लुप्तप्राय' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अत: यह दिन एकजुट होकर हाथियों के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है। 

ALSO READ: International Tiger Day 2024: विश्व बाघ दिवस आज, जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम
 
जानें 2024 की थीम क्या है :  World Elephant Day Theme 2024 
 
वर्ष 2024 में विश्व हाथी दिवस 2024 की 'प्रागैतिहासिक सौंदर्य, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्व का मानवीकरण' (Personification of prehistoric beauty, religious relevance and environmental significance) तय की गई है। अत: विश्व हाथी दिवस का लक्ष्य हाथियों की दुर्दशा के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना और जंगली हाथियों की अच्छी देखभाल के लिए सकारात्मक समाधान पर काम है। तथा उनके अवैध शिकार, हाथीदांत बचाने और उनके संरक्षण प्रयासों को बढ़ाने पर जोर देता है। अत: इसी उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुए हर साल 12 अगस्त को दुनिया भर में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

अगला लेख