सूखे गेंदे के फूलों से सजावट
घर को सजाने में फूलों का विशेष योगदान है। इनकी खासियत है कि यह इतने महँगे नहीं है और फिर ज्यादा जगह भी नहीं घेरते। आप जहाँ मर्जी चाहें इन्हें सजा सकते हैं। किसी भी कोने में इन्हें रख दें या फिर खाली मेज पर ही सजा डालें। वैसे जब खिले हुए फूलों को आप घर में सजाते हैं तो मन नहीं करता कि काश ये फूल इसी तरह हमेशा खिले रहते। गेंदे के फूल दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इन्हें तोड़ने के लिए तने को पूरे एक हिस्से से तोड़ें फिर उसे बालूमिट्टी में रख दें। ध्यान रहें कि इन्हें सीधा रखें। फिर ओवन मे 45-49 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में इन्हें सुखाएँ। जैसे ही आप इसे बालूमिट्टी के पात्र से निकालें तो तुंरत बाद उसे ओवन में रख दें।