home tips | सजावट के लिए सजीले बाउल
ND
NDप्लेन और एक ही रंग के बाउल्स के फीकेपन से अगर बोरियत होने लगी हो तो क्यों न आजमाकर देखें रंग-बिरंगे पंछियों से सजे खूबसूरत बाउल्स को।
एक बेहतरीन और खास कलेक्शन है रंग-बिरंगी फूल-पत्तियों से सजी केक ट्रे, ग्लासेज और फ्रूट ट्रे, जिसे देखते ही खिल उठेगा आपके मेहमानों का मन। पेड़-पौधों और पहाड़ों की हरियाली मानो जी उठती है काँच के बने इन खूबसूरत बाउल्स में।
कुछ लोग दुनियाभर से आर्ट पीसेज खरीदने के शौकीन होते हैं, ऐसे में इटेलियन अंदाज से बनी फ्रूट बाउल्स हो सकते हैं एक खास पसंद।
खालिस और उम्दा क्वालिटी की चीजें खरीदने की दिलचस्पी यदि आप में है तो सोने पर उकेरी गई डिजाइन वाले पोर्सलीन बाउल अपनाइए। इसे देखकर सभी आपकी पसंद के कायल हो जाएँगे।
फूल, पत्तियों तथा फलों के आकार में बने दिलकश बाउल्स जताते हैं आधुनिकता की पहचान और इनसे बढ़ती है आपके टेबल की शान।
