मानसून में मक्खियों से सावधान
ND
मक्खियों से भी रहें सावधान
1. खाद्य-सामग्री पर मक्खियों के बैठने से तपेदिक, डायरिया, हैजा और हैपेटाइटिस जैसी बीमारियाँ होने की आशंकाएँ बढ़ जाती हैं। मक्खियों से बचने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं:-
2. कोई भी खाने की सामग्री खुली न छोड़ें।
3. घर को बिलकुल गंदा न रहने दें।
4. धुलने वाले कपड़ों को इधर-उधर फैलाकर न रखें। इन्हें कहीं भी ढँककर ही रखें।
5. यदि खाने का कोई सामान फर्श पर फैल जाता है तो तुरंत फिनाइल का पोंछा लगाकर साफ करें।
6. यदि कमरे में मक्खियाँ आ गई हैं तो कमरे में अँधेरा करके दरवाजे- खिड़कियाँ बंद कर दें और उन्हें बाहर निकालने के लिए एक रास्ता खुला छोड़ दें।
