- लाइफ स्टाइल
» - नायिका
» - आप और आपका घर
भवन निर्माण में वास्तु
ईशान कोण में लक्ष्मीजी, जल तत्व व गुरु ग्रह का प्रभाव रहता है। प्लॉट व घर का यह कोना थोड़ा बढ़ा हुआ होना शुभ रहता है। दक्षिण-पूर्व कोण में अग्नि देव व शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस कोने में हवन कुंड होने से वह फायदा करता है। घर के नौकर घर के इस कोने में रहने से वफादार रहते हैं। उत्तर-पश्चिम कोण में वायुदेव व चंद्र ग्रह का प्रभाव रहता है। आकाश तत्व घर के मध्य में आता है। बाकी तत्व पूर्ण रूप से उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम दिशाओं पर अपना प्रभुत्व बनाए रहते हैं।