फ्लैट अगर छोटा हो तो
ND
ND* भारी दिखने वाले फर्नीचर से बचें, ये कमरे को भरा-भरा लुक देते हैं। फर्नीचर का कद छोटा रखें।
* सोफा एल शेप में रखें, जिससे बाकी दोनों कोने खाली रहेंगे।
* वॉल टू वॉल कार्पेट की जगह सोफे के बीच में कार्पेट बिछाएँ।
* दीवारों का रंग हल्का रखें। गहरे रंग की दीवारें कमरे की सुन्दरता को बिगाड़ देती हैं।
* म्यूजिक सिस्टम, टीवी आदि के लिए हाथ की पहुँच के अन्दर दीवार में शेल्फ बनवाएँ, इससे आपको अलग से स्टैंड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
* प्रकाश व्यवस्था ऐसी रखें, जिससे आपके कमरे के महत्वपूर्ण हिस्से, जैसे म्यूजिक सिस्टम, कोने में सजा गुलदान, दीवार पर लगी पेंटिंग इत्यादि हाइलाइट हों।
* छोटे कमरे में लंबे फर्नीचर न रखें।
