दमक उठे आंगन रंगीन फूलों से
ND
अक्सर आंगन में लगाए जाने वाले पौधे गमलों में लगाए जाते हैं।
यदि आप चाहें तो गमलों के आकार, रंग व पेटर्न में थोड़ा-बहुत बदलाव कर अपने गार्डन को नए तरीके से सजा सकते हैं।
ND
आप इस तरह के फैशनेबल पॉट में अलग-अलग पौधे लगाकर आप अपने गार्डन को मॉर्डन लुक दे सकते हैं।
पॉट में पौधों को लगाने से पानी के निकास हेतु पॉट के नीचे एक छोटा सा छेद करना न भूलें।
पौधों के रखरखाव और फर्नीचर की सफाई दोनों हेतु आपका समय देना बेहद जरूरी होता है।
पौधों को समय-समय पर खाद-पानी देकर, फर्नीचर की साफ-सफाई और खरपतवार की छँटाई कर आप पौधों की सेहत और गार्डन की खूबसूरती दोनों को लंबे समय तक कायम रख सकते हैं।

