Decoration of Drawing room | ड्राइंग रूम नए लुक में
PR
PRसोफे के सामने सेंटर टेबल रखें। बाजार में ये विविध डिजाइनों में उपलब्ध हैं। वैसे आजकल शीशे युक्त गोलाकार टेबल खास पसंद की जा रही हैं। इस तरह की मेज पर बहुत ज्यादा सजावटी सामान न रखें। हां, यहाँ धातु की तश्तरी में चंद फूलों की पंखुड़ियाँ डाल कर रख सकते हैं।
ड्रॉइंग रूम में पेपरोमिया, गाइनूरा, एगलोनिया, मारंटा, पीलीया, अरेका पाम, रैफिज पाम, नेलिना जैसे इंडोर पौधे जरूर लगाएँ। यहाँ पौधे लगाने में ध्यान रखना चाहिए कि ये ज्यादा बिखरे-बिखरे न होकर एक ही जगह केंद्रित हों।
