Furniture of Drawing Room | ड्राइंग रूम का फर्नीचर
PR
PRड्रॉइंग रूम का फर्नीचर सदैव आकर्षक रखें। इसका डिजाइन परंपरागत हो या आधुनिक पर लुभावना होना चाहिए। फर्नीचर हमेशा ड्रॉइंग रूम की नाप के अनुसार खरीदें। यह उतना ही हो कि कमरा सजा-सजा लगे और उसकी सफाई या थोड़ा इधर-उधर करने में किसी किस्म की असुविधा नहीं हो।
सोफे का डिजाइन भी ड्रॉइंग रूम के आकार के अनुरूप तय करें। अगर रूम काफी बड़ा हो तो दो सोफे भी लगा सकते हैं। हेवी लुक वाले सोफे की तुलना में सादे सोफे सामान्यतया अच्छे समझे जाते हैं। वैसे यह अपने-अपने पसंद की बात है। हाँ, इतना ध्यान रखें कि इसे इस तरीके से लगाया जाए कि सोफे के पीछे का हिस्सा दिखाई न दे।

