ऐसे करें किचन को मैनेज
किचन टिप्स
ND
1. रसोई घर में एक ही प्रकार के डिब्बे न रखकर मिले-जुले यानी धातु, प्लास्टिक, शीशे के डिब्बों मर्तबानों व जारों का उपयोग करें।
2. रसोईघर के एक किनारे पर कोई अच्छा गमला भी रख सकते हैं, जिससे रसोई घर और अधिक आकर्षक दिखाई दे।
3. सभी डिब्बे अपनी उपयोगिता के अनुसार गृहिणी की पहुँच के अंदर ही हों। जैसे मसालों के सभी डिब्बे सबसे नजदीक हों, आचार के मर्तबान दूर, तेल, घी के डिब्बे ऑंच से दूर व ऑंटा, चावल, दाल आदि के डिब्बे नमी वाले स्थान से दूर रखें।
4. हर नया सामान भरते समय हर डिब्बे की सफाई व देखभाल बहुत जरूरी है, वरना सामान खराब हो जाने का डर रहता है। जब भी कोई भी सामान निकालें, सामान निकालकर तुरंत कपड़े से डिब्बा साफ कर यथा स्थान वापस रख दें।
