Poem on Women | लड़ो कि तुमको लड़ना है
माधवी श्री
लड़ो कि तुमको लड़ना है
लड़ कर जीने का हक हासिल करना है।
ये दुनिया जो तुम्हें गर्भ से
इस दुनिया में आने के लिए
प्रतिबंधित करती है
FILE |
... आने के बाद हर पल
तुमसे तुम्हारे लड़की होने का
हिसाब मांगती है।
हिसाब देते-देते तुम्हारी जुबान
भले ही थक जाए,
पर उनके प्रश्न नहीं रूकते।
आओ इन प्रश्नों को बदल दें,
इन प्रश्न करनेवालों को बदल दें.
आओ लड़े कि
तुम्हें जीने का हक
हासिल करना है अपने लिए
अपने सुंदर कल के लिए।

