1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. मुझे हर रंग चाहिए
Written By WD

मुझे हर रंग चाहिए

-भीका शर्मा

भीका शर्मा
ND
मुझे केसरिया भी चाहिए मुझे हरा भी चाहिए
मैं तो हूँ एक चितेरा मुझे हर रंग चाहिए।

मुझे हिन्दू भी चाहिए मुझे मुस्लिम भी चाहिए
मैं तो हूँ राही अमन का मुझे हमसफर चाहिए।

मुझे गीता भी चाहिए मुझे कुरान भी चाहिए
राह अंधेरी बहुत है मुझे रोशनी चाहिए।

मुझे ईद भी चाहिए मुझे दीवाली भी चाहिए
गम बहुत है यहाँ मुझे खुशी की वजह चाहिए।

मुझे मंदिर भी चाहिए मुझे मस्जिद भी चाहिए
आबाद रहे चमन हमारा मुझे यह दुआ चाहिए।