1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

बेखबर था वो खुदा की खुदाई से

सीमा सिंघल

सीमा सिंघल
NDND
मेरी खामोशी का मतलब ये लगाया उसने,
डर गया हूँ मैं कत्लेआम इस तरह देख के ।

बेखबर था वो खुदा की खुदाई से वरना,
मुस्कराता न वो लोगों को रोते देख के ।

गुजर जाएगा बुरा वक्त पोंछते हुए अश्क ।
हमनशीं ने कहा मुझे यूँ गमजदा देख के ।

नापाक उन इरादों को वतन के रखवालों ने,
किया खत्म अपनों को यूँ बंदिश में देख के ।

मैं शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने की कुर्बान जिन्दगी,
कई बेगानों को ' सीमा' मौत के मुँह में देख के।