1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. जलता है वो सूरज सा
Written By WD

जलता है वो सूरज सा

साहित्य
दीक्षित दनकौरी
अपनों को अपना कर देख
जीवन भर पछता कर देख

साहिल चल कर आएगा
तूफाँ से टकरा कर देख

जलता है वो सूरज सा
उससे आँख मिला कर देख

औरों का भ‍ी दर्द समझ
खुद से बाहर आकर देख

तू मुझको बिसरा देगा
अच्छा चल बिसरा कर देख।