आया है निखार होली में....
-
स्नेहिल खन्ना जाग उठे हैं सारे अरमान होली मेंहसरतों पर आया है निखार होली में..दहकते टेसू टप-टप गिरते हैं ऐसेजैसे धरती पर गिरते हों अंगार होली में..हवा में खुमार है नशा-सा हैबहक जाते हैं कदम बार-बार होली में..पिया तो दूर जाकर परदेसी हो गएयाद आता है उनका प्यार होली में..सखियों ने उड़ाया गुलाल तो जाने क्या हुआबज उठा देह का तार-तार होली में..!