शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem
Written By WD
Last Updated : शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (18:00 IST)

आओ जश्न मनाए, गणतंत्र दिवस मनाए

आओ जश्न मनाए, गणतंत्र दिवस मनाए - Poem
श्री दविंदर कुमार  
आओ जश्न मनाए, गणतंत्र दिवस मनाएं
आज हम सब मिलकर कसम खाएं
 
कोई देशवासी भूखा न सोए
कोई बेरोजगार न रहे
सब आगे बढ़ें, देश खुशहाल रहे
महिलाओं बुजुर्गों का सम्मान हो
आओ जश्न मनाए, गणतंत्र दिवस मनाएं
ऊंच-नीच का भेद खत्म हो 
जात-पात का खेल खत्म हो
हर भारतीय आगे बढ़े 
विश्व शांति का संदेश फैलाएं ,
आओ जश्न मनाए, गणतंत्र दिवस मनाए