1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Lalbatti, Vip leader, VIP, Narendra Modi

हिन्दी कविता : लालबत्तीशाही का अंत

Lalbatti
हट गई कारों के मस्तक पर से लाल बत्तियाँ,
लुट गया सुहाग, हो गई सारी शान दफ़न। 
बेचारा लालबत्तीवाला वीआईपी एक झटके में,
सड़क पर तो हो ही गया अन्य कारों वालों जैसा आमजन।।
 
छिन गई महाभारत के अश्वत्थामा के सिर की मणि,
मोदी/योगी (कृष्ण-अर्जुन) बने सबके दुश्मन। 
नूर उतर गया बत्ती/सायरन वाले पदों का,
होने लगी मन में बेहद खीज, तड़पन।।
 
सपने सब के हो गए धराशायी,
लालबत्ती युक्त कोई पद पाने के। 
आमजन के धन से चलती गाड़ी, 
जलती लाल बत्ती से,
उन्हीं आमजनों पर रौब ज़माने के।। 
 
सामन्तशाही प्रवृत्तियों का प्रतीक चिन्ह,
लालबत्ती दफ़न हो गई अब काफी गहरे। 
लांछन है प्रजातंत्र में ये बत्ती/ सायरन,
पद विहीन लोगों पर लगे खर्चीले 'जेड' पहरे।।
 
पद के भूखों को जमीन पर लाने की,
मोदीजी की यह सार्थक कवायद है। 
आगे-आगे देखिए होता है क्या,
सामन्तवादी सोच के खिलाफ,
जम्हूरियत की यह इब्तदा-ए-बगावत है।। 
(जम्हूरियत= प्रजातंत्र, इब्तदा= प्रारम्भ, बगावत= विद्रोह)
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें