शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. hindi poem

कविता : दे कोई दुहाई

कविता :  दे कोई दुहाई - hindi poem
नयनों की पुकार है
उस आंख वाले को
जो नासमझ बना है
जो नि:शब्द आगे बढ़ा है।
 
नजर ना आया जिसे
नयनों का गर्म नीर
नजरअंदाज की जिसने
चोट खाती हुई पीर।
 
वेदना के क्षण भूला
आंखों का सपना टूटा
ढलती शाम-सा जीवन में
अंधेरे का पुष्प खिला।
 
दे कोई उसे दुहाई
कोई तो एहसास जगे
पायल की झंकार सुने वो
जीवन में श्रृंगार भरे।
ये भी पढ़ें
कविता : पेड़ एक मंदिर