Hanuman Chalisa
✕

Ghalib jayanti: 27 दिसंबर को मिर्जा गालिब की जयंती, पढ़ें उनके लोकप्र‍ि‍य शेर

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (09:38 IST)
mirza galib: 27 दिसंबर को मिर्जा गालिब का जन्‍मदिवस है। उनका गालिब का पूरा नाम मिर्जा असदुल्लाह बेग खान था। उन्होंने कई बेहतरीन शेर लिखे है, जो बेहद लोकप्र‍ि‍य हैं। आज भी सोशल मीडि‍या, फेसबुक ट्व‍िटर या इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करना हो तो लोग मिर्जा गालिब के शेर बहुत पसंद करते हैं। 
 
आइए आज गालिब की जयंती पर पढ़ते हैं उनके कुछ बेहतरीन और बेहद लोकप्र‍ि‍य शेर।

उम्‍मीद का शेर
मेहरबान होके बुला लो मुझे चाहो जिस वक्त
में गया वक्त नहीं हूँ की फिर आ भी न सकूँ

मुहब्‍बत का शेर
उन के देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक़
वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है

फक्‍कड मिजाजी का शेर
क़र्ज़ की पीते थे मय लेकिन समझते थे कि हाँ
रंग लावेगी हमारी फ़ाक़ा-मस्ती एक दिन

जिंदगी का शेर
हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन
दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है

इंतजार का शेर
आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक
कौन जीता है तेरी जुल्‍फ के सर होने तक।

ख्‍वाहिश का शेर
हजारों ख्‍वाहिशें ऐसी कि हर ख्‍वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फि‍र भी कम निकले।

मुहब्‍बत का शेर
मुहब्‍बत में नहीं है फर्क और जीने और मरने का
उसी को देखकर जीते हैं, जिस काफि‍र पे दम निकले।

दुनिया के सर्कस का शेर
बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल है दुनिया मेरे आगे
होता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मेरे आगे

ALSO READ: हिंदी में संजीव व अंग्रेजी में नीलम शरण समेत 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

ALSO READ: मनोज भावुक बने अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के कला मंत्री

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख