शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. आलेख
  4. mai dhund raha hun drama
Written By

हिरोशिमा की परमाणु बम आपदा पर आधारित 'मैं ढूंढ रहा हूं' का मंचन

हिरोशिमा की परमाणु बम आपदा पर आधारित 'मैं ढूंढ रहा हूं' का मंचन - mai dhund raha hun drama
हिरोशिमा की परमाणु बम आपदा पर आधारित नाटक 'मैं ढूंढ रहा हूं' का मंचन 28 फरवरी 2019 को नई दिल्ली मंडी हाउस के LTG ऑडिटोरियम में प्रस्तुत किया जाएगा। 
 
'मैं ढूंढ रहा हूं'  हिरोशिमा की परमाणु बम आपदा पर आधारित जापान की सचित्र पुस्तक का हिन्दी अनुवाद है। जिसके मूल रचनाकार ऑर्थर बिनॉर्ड हैं।  ऑर्थर अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद जापानी भाषा का कवि हैं। पुस्तक के मूल छायाचित्र तादाशी ओकाकुरा द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं, जिनके परदादा विश्व प्रसिद्ध जापानी विद्वान तेनशीन ओकाकुरा है। ओकाकुरा की रवींद्रनाथ ठाकुर के साथ घनिष्ठ मित्रता रही।
 
इस मंचन की खास बात यह है कि इसमें न केवल हिरोशिमा में हुई परमाणु बम त्रासदी की अभिव्यक्ति है, बल्कि भोपाल की गैस त्रासदी की ओर भी बच्चों का ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश की गई है। इस पुस्तक के हिन्दी प्रकाशक भोपाल के सुप्रसिद्ध प्रकाशन ‘एकलव्य’ है।
 
28 तारीख को शाम 6:30 पर LTG ऑडिटोरियम में होने वाले इस मंचन की जानकारी सुप्रसिद्ध हिन्दी-जापानी अनुवादक तोमोको किकुची ने दी।