Hanuman Chalisa
✕

हिन्दी दिवस पर लघुकथा : मातृभाषा या मात्र एक भाषा

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (13:43 IST)
उस साहित्यिक आयोजन में सभागृह के बाहर की लॉबी में कुर्सी और मेज लिए आगंतुकों के नाम ,पते और हस्ताक्षर नोट करवाने के लिए एक व्यक्ति बैठा था। सभी के हाल में दाखिल होने से पहले वह सबसे इस बारे में आग्रह कर रहा था। अपेक्षा ने भी अपनी बारी आने पर अपनी जानकारी रजिस्टर में लिख दी। 
 
कुर्सी पर बैठे व्यक्ति ने पन्ने पर नजर डाली...सारे अंग्रेजी नामों के बीच अपेक्षा का नाम हिन्दी में चमक रहा था। 
फिर उसने नए जमाने की युवती अपेक्षा की ओर देखा...अनकहे सवाल को पढ़कर अपेक्षा ने इतना ही कहा- मुझे हिन्दी आती है..! 
 
अपना वाक्य पूरा करते हुए अपेक्षा गर्व के साथ हाल में दाखिल हो गई। 
 
मंच पर बड़े-बड़े अक्षरों में कार्यक्रम का विषय लिखा था अपनी मातृभाषा हिन्दी को कैसे बचाएं। उसका मन कह रहा था कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है या मात्र एक भाषा....!

लेखक के बारे में
ज्योति जैन
लेखिका स्वतंत्र तथा वामा साहित्य मंच-इंदौर की सचिव हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख