sundarkand
✕

दिल को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (16:48 IST)
Heart care
Workout Tips For Heart Health: तकनीक के इस दौर में लाइफस्टाइल में कुछ ऐसे बदलाव आए हैं कि ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम बिना ज्यादा शारीरिक मेहनत के ही ज्यादातर काम किए जा रहे हैं. आज कई काम मशीनें कर रही हैं तो कई काम मोबाईल का बटन दबाते ही हो जाते हैं. इस तरह की सुविधा ने हमारी जीवनचर्या को आश्रित बना दिया है. जिसका सीधा असर दिल की सेहत पर हो रहा है. हार्ट हेल्थ के लिए नियमित एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. हर रोज वेट लिफ्टिंग या हैवी वर्कआउट करना आसान नहीं.
 
इसलिए ऐसा वर्कआउट करना बेहतर है, जो शरीर को थोड़ा एक्टिव रखें और हार्ट को भी फ़ायदा पहुंचाए. आज हम आपको ऐसे लाइट वर्कआउट की जानकारी दे रहे हैं जिनके लिए किसी इक्विपमेंट या खास तैयारी की भी जरूरत नहीं पड़ती.
ये भी देखें: हार्ट अटैक से कैसे बचें? इस लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर.
 
Exercise For Healthy Heart
ब्रिस्क वॉक हैं एक बेहतर विकल्प 


ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसके लिए अलग से किसी तैयारी की आवश्यकता नहीं होती. जब भी समय मिले आप ब्रिस्क वॉक पर जा सकते हैं. ब्रिस्क वॉक का अर्थ है अपनी सामान्य चाल से थोड़ा तेज चलना. रोज ब्रिस्क वॉक के लिए सिर्फ आधा घंटा ही काफी है. सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में ये मददगार हो सकता है. 
 
साइकिलिंग है बढ़िया एक्सरसाइज 
साइकिलिंग से थाई मसल्स मजबूत होती हैं. साथ ही घुटने के जोड़ों के लिए भी साइकिलिंग अच्छी एक्सरसाइज है. साइकिलिंग हार्ट के आसपास फैट डिपोजिशन नहीं होने देती और इससे मसल्स की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है. 

स्विमिंग हार्ट के लिए बेहतरीन व्यायाम

स्विमिंग पूरी बॉडी के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है. वॉक और साइकिलिंग की तुलना में स्विमिंग कम देर में भी भरपूर फायदा दे सकती है. स्विमिंग से कार्डियक मसल्स के फंक्शन इम्प्रूव होते हैं. 
 
वेट ट्रेनिंग
वेट ट्रेनिंग के लिए आपके पास अलग अलग तरह के वेट्स होने जरूरी हैं. वेट ट्रेनिंग, मसल्स बनाने और फैट घटाने के लिए एक अच्छा वर्कआउट है. लेकिन इसके लिए थोड़ी तैयारी करनी जरूरी है. 

इंटरवल ट्रेनिंग
इस वर्कआउट में कुछ देर के इंटेंस वर्कआउट के बाद हल्की फुल्की एक्सरसाइज की जाती है. मसलन आपने एक मिनट जॉगिंग की है तो तीन मिनट लाइट वर्कआउट कीजिए. दिल की सेहत के साथ साथ वजन घटाने के लिए भी ये बेस्ट हो सकती है.
 
 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख