दिल को स्वस्थ रखे हरदम, बस 7 सरल कदम
पूरी दुनिया में दिल के दौरे से 1 करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत हो जाती है, और इनमें से 50 प्रतिशत लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। हृदय रोग मौत की एक अहम वजह बन चुका है, जिसके लिए जागरूक होना बेहद आवश्यक है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए 7 निम्नलिखित उपाय सहायक सिद्ध हो सकते हैं -
1 प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम के लिए भी समय निकालें।
2 सुबह और शाम के समय पैदल चलें या सैर पर जाएं।
3 भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें, अधिक मात्रा में यह हानिकारक होते हैं।
4 ताजे फल और सब्जियों को आहार में शमिल करें।
5 तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधिक होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें।
6 धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह दिल के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।
7 स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।