40 की उम्र के बाद कैसे रहें fit?
how to look younger at 40
2. अपने स्किनकेयर में सीरम शामिल करें : यंग और रिंकल फ्री स्किन के लिए अपने स्किनकेयर रूटीन में सीरम को शामिल करें। एंटी एजिंग के लिए आप रेटिनॉल, विटामिन C और हयालूरोनिक एसिड सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपने स्किन केयर में एंटी-एजिंग और एंटी-रिंकल क्रीम को शामिल करें।
3. बॉडी टोनिंग के लिए एक्सरसाइज करें : बढ़ती उम्र के साथ हमारी बॉडी का पोस्चर भी ख़राब होने लगता है। ख़राब बॉडी पोस्चर से आप आकर्षित नहीं लगते हैं। बॉडी टोनिंग के लिए आपको हर रोज़ कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए। आप बॉडी टोनिंग के लिए जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं।
4. ट्रेंडी कपड़े पहनें : कपड़े आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाते हैं। ओल्ड फैशन कपड़े आपकी उम्र और उम्र के अनुसार फैशन सेंस को दर्शाते हैं। कोशिश करें नए ट्रेंडी कपड़े पहने जो आपको फ्रेश लुक दें।
6. हेल्दी डाइट लें : यंग दिखने के लिए अंदर से यंग होना भी ज़रूरी है। हेल्दी डाइट के ज़रिए आप अपनी स्किन और शरीर को यूथफुल रख सकते हैं। अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की मात्रा को ज़्यादा रखें। इन पोषक तत्व से आपको थकान की समस्या नहीं होगी और आपकी स्किन भी यंग रहेगी।
7. अच्छी नींद लें : बढ़ती उम्र के साथ अच्छी नींद लेना आपके लिए ज़रूरी है। कई लोगों को 40 की उम्र के बाद नींद की समस्या होती है। नींद पूरी न होने के कारण स्ट्रेस, थकावट और चेहरा डल लगता है। 7-8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।

