Hanuman Chalisa
✕

चैत्र नवरात्रि व्रत में ऐसे रखें सेहत का ध्यान

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (15:31 IST)
चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ लोग निर्जला व निराहार व्रत रखते हैं। आहार विशेषज्ञों ने ऐसे लोगों को व्रत के दौरान सेहत का खास तौर पर ध्यान देने की सलाह दी है।

उपवास में खाने पीने का ध्यान नहीं रखने से शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। एक दिन में सामान्य व्यक्ति को कम से कम 1700-1800  कैलोरी भोजन लेना जरूरी है। उपवास के दौरान भी ये बातें पूरी तरह लागू होती हैं। इसके लिए जरूरी है कि ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो व्रत व सेहत दोनों दृष्टि से लाभदायक हो।

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक उपवास के दौरान मौसमी फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। फलों को खाने से शरीर में पानी की मात्रा में संतुलन बना रहता है।

वर्किंग वूमन यदि उपवास रख रही हों तो उन्हें विशेष ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। काम की वजह से थकान होना स्वाभाविक है। ऐसे में सम्पूर्ण कैलोरी की मात्रा ग्रहण की जानी चाहिए। इसके लिए जब भी काम पर हों तो फ्रूट्स व पैक मिल्क, सूप, फलों का रस, लस्सी या ड्रायफ्रूट लेती रहें। इससे आपको एनर्जी मिलती रहेगी।

फलाहारी में जहां तक हो सके लाइट फूड लें। उपवास के दौरान यदि संभव हो तो एक समय अच्छी तरह भोजन लें और दूसरे वक्त दूध व दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन करें। दूध से बनी चीजों से शरीर को प्रोटीन, कैल्सियम भरपूर मात्रा में मिलता है। यदि एक वक्त भोजन नहीं ले रहे हों तो साबूदाने का पोहा, शकरकंद, दूध, दही, नीबू का शरबत, एप्पल और टमाटर का सूप (बिना प्याज लहूसन का), मौसमी फल, जूस और सलाद जरूर लें। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
 
व्रत के दौरान जहाँ तक हो सके, आइली फूड अवाइड करें। पूरा दिन खाली पेट रहने के बाद आइली चीजें लेने से सेहत पर बुरा प्रभाव प़ड़ता है। खाली पेट के बाद आइली चीजें खाने से डीहाइड्रेशन, उल्टी, गैस, सिर दर्द, चक्कर की समस्या हो सकती है। साबूदाने का बड़ा, बेसन व मैदे के डीपफ्रॉय आइटम व हैवी डाइट का सेवन बिल्कुल भी न करें। लोग अक्सर उपवास के दौरान चाय व कॉफी अधिक मात्रा में लेते हैं, जो सेहत के काफी हार्मफूल होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख